इको टूरिज्म क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं :  विधायक श्री अमर अग्रवाल रैंप योजना

इको टूरिज्म क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं :  विधायक श्री अमर अग्रवाल  रैंप योजना


इको टूरिज्म क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं :  विधायक श्री अमर अग्रवाल

रैंप योजना के तहत इको टूरिज्म सेक्टर के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

बिलासपुर न्यूज / भारत सरकार की रैंप (RAMP) योजना  के अंतर्गत सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिले में सीएसआईडीसी रायपुर के तत्वावधान में  एनआईएमएसएमई द्वारा टूरिज्म सेक्टर विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टूरिज्म के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। 
   इको टूरिज्म क्षेत्र से संबंधित द्वितीय बैच के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को इको टूरिज्म की मूल अवधारणा, स्थानीय पर्यटन संसाधनों के सतत एवं जिम्मेदार उपयोग, होम-स्टे संचालन, टूर पैकेज डिजाइन, पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार एवं व्यवसाय की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर  पर बिलासपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सप्तसूरम ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती तनुश्री सोनी की उपस्थिति रही।
   कार्यशाला समापन समारोह में अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि इको टूरिज्म जैसे क्षेत्र युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर पर्यटन क्षेत्र में नवाचार, सतत विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की औद्योगिक एवं पर्यटन नीतियों, उद्यम पंजीयन,  वित्तीय सहायता,ऋण की जानकारी तथा भविष्य की संभावनाओं के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//