कोनी स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजन, चार निजी कंपनियां होंगी शामिल

190 पदों पर भर्ती के लिए 18 नवंबर को रोजगार मेला

कोनी स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजन, चार निजी कंपनियां होंगी शामिल

बिलासपुर न्यूज / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोनी, बिलासपुर में 18 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में चार निजी कंपनियों द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, सेल्स प्रमोटर, सेल्स ऑफिसर एवं फील्ड ऑफिसर सहित विभिन्न श्रेणियों के कुल 190 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं तथा किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण रोजगार इच्छुक आवेदक भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड तथा समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूचियों एवं प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां और छायाप्रतियां लानी होंगी।

मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से मेला पंजीयन कराना तथा रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी उक्त पोर्टल, ऐप अथवा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोनी, बिलासपुर से प्राप्त की जा सकती है।

// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//