कलेक्टर ने 5000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की एवं धरसींवा तहसील में किया गया बी-1 का वाचन
रायपुर न्यूज/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज प्रार्थी श्रीमती आशा बाई नायर को 5000 रू. की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती नायर बीमार हैं। उन्होंने आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया था। कलेक्टर ने उनके आग्रह पर संवेदनशीलता से विचार कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की
रायपुर न्यूज / धरसींवा तहसील के ग्रामों में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर बी-1 का वाचन किया गया। तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे ने बताया कि ग्राम टोर, ग्राम मेहरसखा, ग्राम बाना, ग्राम नागर गांव, ग्राम सिलियारी में ग्राम वासियों को बी-1 खसरा को पढ़कर सुनाया गया। इसका उद्देश्य त्रुटि सुधार करना है। वाचन के दौरन ग्राम वासियों को अपने जमीन की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिली जिससे वे नाम संबंधी अन्य त्रुटि सुधार कर सकते हैं।





