नेपाल पोखरा में आयोजित इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत रहा प्रथम विजेता
नेपाल पोखरा में आयोजित इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत रहा प्रथम विजेता
खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 37 गोल्ड एवं 27 सिल्वर मेडल किया प्राप्त
बिलासपुर न्यूज /खेलों ताइक्वांडो युथ स्पोर्ट्स फेडरेशन एवं पीसीए मैनेजमेंट स्पोर्ट्स नेपाल द्वारा इंडो नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन पोखरा में 12 से 18 जून 2026 तक किया। इस इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान ताईक्वांडो के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें भारत के 61 खिलाड़ी एवं बिलासपुर जिले से 17 खिलाडी प्रतियोगिता में शामिल हुए। शामिल हुए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 37 गोल्ड एवं 27 सिल्वर मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। भारत के लिए यह गौरव की बात है। द्वितीय स्थान पर नेपाल और तृतीय स्थान बांग्लादेश ने प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों ने एसएसपी श्री रजनेश सिह, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, टीवायएफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष टी आर बाबा पात्रे, उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू, कमलेश वाशनिक से सौजन्य मुलाक़ात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिनमें खिलाडी अमन गेंडारे, नीलिमा, रिमझिम गुप्ता, गुलमित्रा बाँधी, राजवीर, सिल्वर मेडल पाने वाले खिलाडी ऋषभ, जतिन, गौरव, मानसी, उपाशना, आसना, मिहिल, आदित्य, संजनी, गीतांजलि साहू ने पदक अपने नाम किया। सभी पदक विजेता को इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर ने बधाई दी।
// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//





