पत्रकार देवेश तिवारी को धमकाने वाले कुशाग्र सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज,
पत्रकार देवेश तिवारी को धमकाने वाले कुशाग्र सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज,
रायपुर न्यूज / पत्रकार देवेश तिवारी को जान से मारने,गाली - गलौज करने के मामले में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कि गई पत्रकार देवेश तिवारी ने आरोप लगाया कि कुशाग्र सोलंकी नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक विडियो वायरल कर धमकी दी जा रही है, मालूम हो कि सी जी बॉक्स न्यूज चैनल के संचालक / पत्रकार देवेश तिवारी अनुसार 24 जनवरी 2026 को बसंत अग्रवाल द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्य पत्रकारों के साथ - साथ शामिल हुए थे प्रेस कांफ्रेंस में पूछे गए सवालों से नाराज़ होकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक विडियो वायरल कर पत्रकार देवेश तिवारी को अश्लील गालियां देते हुए देख लेने जान से मारने की धमकी आरोपी द्वारा दी गई, मालूम हो कि विगत दिनांक 24/01/2026 को बसंत अग्रवाल द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें पत्रकार देवेश तिवारी के उपस्थित होकर उक्त प्रेस कांफ्रेंस में कथित भू - माफिया बसंत अग्रवाल से सवाल - जवाब के दौरान देवेश तिवारी से काफी विवाद हुआ था जिस पर विवादित विडीयो काफी वायरल भी हुआ है जिस पर आरोपी कुशाग्र सोलंकी बसंत अग्रवाल के करीबी होने का जिक्र भी कर रहा है वायरल विडीयो के पीछे क्या बसंत अग्रवाल द्वारा उकसाया जा रहा है इसकी जांच किया जाना भी जरूरी है आरोपी युवक के इस कृत्य से पत्रकार समुदाय की सुरक्षा में खतरा उत्पन्न होने कि पूर्ण संभावना बनी हुई है आरोपी युवक द्वारा दी गई धमकी भरे विडीयो वायरल के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है सिविल लाइन थाना पुलिस मामले से जुड़े विडीयो पोस्ट की जांच भी कि जा रही है जांच तथ्यों के आधार पर आगे कि कार्यवाही जल्द ही कि जाएगी। सवाल यह बार - बार यह उठता है कि ऐसे गुंडे बदमाशो पर पुलिस का खौफ नहीं है जिस कारण ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी लोगों को धमकाने/ मारने जैसी वारदात करने से पीछे नहीं हट रहे और ना ही पुलिस प्रशासन से इन्हें डर है ऐसे असामाजिक तत्वों जैसे लोगों पर पुलिस का खौफ अत्यंत जरूरी है। पूर्व में भी कई पत्रकारों पर जानलेवा हमला तथा हत्या भी कि गई है ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस की लगाम लगना जरूरी हो चुका है।





