प्रोजेक्ट पुनर्जीवनः जिले में वृक्षों को मिल रहा नया जीवन

प्रोजेक्ट पुनर्जीवनः जिले में वृक्षों को मिल रहा नया जीवन
प्रोजेक्ट पुनर्जीवनः जिले में वृक्षों को मिल रहा नया जीवन
तिल्दा-नेवरा में वृक्षों के चारों ओर हटाए गए पुराने ट्री गार्ड और सीमेंट ब्रिक

रायपुर न्यूज / जिले में पौधों को वर्षा का पानी, पर्याप्त हवा और प्राकृतिक रूप से विकसित होने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट पुनर्जीवन का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पौधों के चारों ओर लगे ट्रीगार्ड एवं सीमेंट घेराव को हटाया जा रहा है, ताकि उन्हें वर्षा का पानी, पर्याप्त हवा और आवश्यक पोषक तत्व सहज रूप से मिल सकें तथा उनकी वृद्धि और विकास बेहतर तरीके से हो सके।

इस पहल के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में नगर पालिका तिल्दा-नेवरा के प्रमुख मार्ग में वृक्षों के चारों ओर लगे पुराने ट्री गार्ड और सीमेंट ब्रिक हटाए गए एवं स्थल की साफ-सफाई की गई।