पुरी प्रमाणिकता के साथ बिलासपुर रेल विभाग जी एम को किया गया शिकायत

पुरी प्रमाणिकता के साथ  बिलासपुर रेल विभाग जी एम को किया गया शिकायत

रायपुर न्यूज / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर में बिलासपुर जनरल मैनेजर (जी एम - बिलासपुर रेल विभाग ) द्वारा  मा. सांसदों के साथ बैठक की गई, बैठक के पश्चात विधवा पीड़ित महिला ने जी एम बिलासपुर के समक्ष रेल जमीन की धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में शिकायत की गई, मालूम हो कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के मा.सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के साथ आज दिनांक 30 जून, 2025 दिन सोमवार  को रायपुर रेल मंडल में बैठक आयोजित की गई।
रायपुर मंडल में आयोजित इस बैठक में मान. सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, श्री विजय बघेल जी, श्री महेश कश्यप, श्री भोजराज नाग, माननीया सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं श्रीमती रंजीत रंजन सहित अन्य सांसद उपस्थित रहें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल विभाग रेल मंडल के महाप्रबंधक (जी एम) श्री तरुण प्रकाश एवं मंडल रेल प्रबंधक रायपुर के श्री दयानंद और बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान विभाग अध्यक्ष एवं रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहते हुए कई अहम मुद्दों को लेकर बैठक कर निशा निर्देश तय की गई बैठक पश्चात रेल जमीन के गंभीर विषय को लेकर पीड़ित विधवा महिला एम लक्ष्मी द्वारा जी एम बिलासपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया पीड़ित महिला ने ज्ञापन के माध्यम से बताकर शिकायत की है कि रेलवे की जमीन को अवैध तरीके से प्लाट / फ्लैट / मकान बनाकर बेचे जाने की शिकायत कर बताया कि कई लोगों द्वारा रेलवे जमीन बेचे जाने एवं रेल जमीन पर मकान / फ्लैट बनाकर बेचा गया है पीड़ित महिला ने पुष्टि करते हुए बताया कि वर्ष 25/06/2025 को मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष शिकायत कर रेलवे जमीन बेचे जाने की पुष्टि करते हुए शिकायत की गई पीड़ित महिला श्रीमती एम लक्ष्मी (विधवा पीड़ित महिला) ने मंडल रेल प्रबंधक, थाना खमतराई, पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया गया कि पूर्व रेलकर्मी टी गोपी द्वारा विगत वर्ष 2013 में एक मकान / फ्लैट का सौदा तय कर रजिस्ट्री पंजीकृत किया गया था साथ ही बैंक ऑफ इंडिया से बैंक फायनेंस भी किया गया परन्तु उस पीड़ित महिला को यह एहसास तक नहीं हुआ कि उसके साथ बड़ा खेल खेला जा रहा है एक लम्बे अरसे बाद भी पीड़ित महिला को जो मकान / फ्लैट बेचा गया है उस मकान/ फ्लैट का नामांतरण कर बी 1 दस्तावेज आज तक नहीं दिया जा रहा है बल्कि उक्त मकान फ्लैट का बैंक ऑफ इंडिया से बैंक फायनेंस भी करवाकर दिया गया है  रेल भूमि पर मकान / फ्लैट बनाकर बेचा गया है शिकायत पत्र में पीड़ित महिला ने बताया  कि पूर्व रेल कर्मचारी एवं बिल्डर्स टी गोपी द्वारा मुझे डाऊन बाईपास रेल लाइन के करीब दिनांक 24 अक्टूबर 2013 में एक मकान / फ्लैट का सौदा किया गया मकान / फ्लैट का खसरा नंबर 699/4 का भाग  एक अन्य महिला एवं पुरुष के नाम पर होने से टी गोपी द्वारा रजिस्ट्री पंजीकृत कराया गया है टी गोपी  (डी आर एम आफिस) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रेल विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर कार्यरत रहते हुए रेल जमीन पर अवैध तरीके से विभाग के कुछ अधिकारियों - कर्मचारियों से सांठगांठ कर रेल जमीन पर मकान / फ्लैट बनाकर मेरे अलावा कई लोगों को रजिस्ट्री कर बेचा गया है साथ ही उन लोगों का भी नामांतरण नहीं हुआ ना ही उन सभी लोगों को बी 1 दिया गया, पूर्व रेलकर्मी टी गोपी द्वारा रेल जमीन को अपना स्वामित्व भूमि बताकर अन्य लोगों के नाम कर रजिस्ट्री उनके द्वारा करवाया गया है  रेल भूमि पर निर्माण मकान / फ्लैट को बेचा गया है अगर पूर्व रेलकर्मी टी गोपी कि अपनी स्वामित्व भूमि होती तो उक्त भूमि की नामांतरण कर बी 1 दिया जाता जो रजिस्ट्री पंजीकृत पश्चात अन्य लोगो द्वारा अपनी स्वामित्व भूमि बेचे जाने के पश्चात दिया जाता है  पीड़ित महिला ने बताया कि टी गोपी अपने रेल नौकरी से वी आर (स्वयं नौकरी से सेवामुक्ति ली है चूंकि उन्हें डर सता रहा था कि नौकरी के दौरान रेल विभाग को पता चला कि रेलकर्मी द्वारा रेल भूमि पर मकान फ्लैट बनाकर बेचा जा रहा है तो उनकी पेंशन रोक दी जाती साथ ही रेल नौकरी से भी निकाला जाता) इस डर से टी गोपी द्वारा (वी आर) रेल नौकरी से स्वयं रिटायरमेंट  लिया गया है रिटायरमेंट पश्चात अब खुलेआम रेल भूमि पर अवैध तरीके से कब्ज़ा कर बेचा जा रहा है साथ ही कुछ लोगों एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है तभी कई शिकायत करने पर किसी प्रकार जांच व कार्यवाही नहीं किया जा रहा है रेलकर्मी टी गोपी वर्तमान में तेलुगू समाज (तेलुगू वेलफेयर सोसाइटी) के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं तथा अपने ही तेलुगू समाज के लोगों को रेल भूमि पर मकान फ्लैट बनाकर बेचा गया है पीड़ित महिला ने बताया कि आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बैठक पश्चात पुनः शिकायत की गई है तथा शिकायत किए जाने के दौरान दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने शिकायत को गंभीरता लेते हुए पीड़ित महिला की शिकायत पर आश्वासन दिया कि उचित निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा निष्पक्ष जांच होगी, पीड़ित विधवा महिला ने राजधानी हलचल टीम को बताया कि मेरे द्वारा उन सभी विभागों / कार्यालयों में शिकायत कर रही हूं कि मुझे न्याय मिल सके साथ ही शिकायत से क्षुब्ध होकर टी गोपी द्वारा मुझे नुकसान पहुंचा जा सकता है अगर भविष्य में मेरे साथ किसी भी प्रकार से हानि तथा जान माल की छती होती है तो उसका संपूर्ण रूप से टी गोपी जिम्मेदार होगा,।