बिलासपुर थाना कोटा पुलिस ने गंभीर मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए आरोपित महिला को किया गिरफतार
बिलासपुर थाना कोटा पुलिस ने गंभीर मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए आरोपित महिला को किया गिरफतार,
बिलासपुर न्यूज / ह्रदय विदारक मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आरोपी को थाना कोटा पुलिस ने किया गिरफतार मालूम हो कि चाईल्ड लाइन हेल्पलाइन 1098 की सूचना पर बताया गया था कि करगी रोड कोटा के वार्ड क्र 01 मंदिर चौक के पास कथित गोदनामा मां द्वारा एक मासूम बच्चे के साथ गाली गलौज / मारपीट कर शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है 27 नवम्बर को सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तत्काल मामले को संज्ञान लेते लेते हुए पुलिस टीम को दिशा-निर्देश जारी किया गया जिस पर पुलिस टीम हरक़त में आई पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर बच्चे की हालत / चोट एवं शारीरिक प्रताड़ना के प्राथमिक तथ्यों की पुष्टि कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आरोपिया राजकुमारी भैना पति स्व राजकुमार भैना उम्र 34 वर्ष पड़ावपारा राम मंदिर के पास निवासी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (B N S ) कि धारा 115 (2) 296 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, बच्चे को प्रताड़ना से मुक्त कर संबंधित विभाग की सहायता से सुरक्षित स्थान पर उपचार तथा संरक्षण देख रेख किया जा रहा है फिलहाल बच्चे की स्थिति अनुसार चिकित्सा एवं मनोचिकित्सक देखरेख में किया जा रही है इस संवेदनशील मामले तत्वरित कार्यवाही करने में उप निरीक्षक मीना ठाकुर,आर दिपीका लोनीया,आर दीपसिंह, एवं आरक्षक प्रफुल्ल यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।
// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग //





