रक्तदान मानवता का सर्वोच्च दान : महापौर पूजा विधानी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर

रक्तदान मानवता का सर्वोच्च दान : महापौर पूजा विधानी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर

रक्तदान मानवता का सर्वोच्च दान : महापौर पूजा विधानी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर श्रीवास समाज एवं सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन


बिलासपुर न्यूज  / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीवास समाज बिलासपुर एवं सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति तखतपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जन-जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन श्रीवास भवन, चिंगराजपारा बिलासपुर में किया गया।

समाज सेवा,मानव कल्याण और युवा शक्ति के उत्साह से भरपूर इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से सैकड़ों की संख्या में युवा,महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया,सिकलसेल,दुर्घटना एवं ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना था।

शुभारंभ सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य संत शिरोमणि सेन जी महाराज,छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। आरती और मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित जनसमूह में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ।

48 यूनिट रक्त संग्रहित – 135 लोगों ने जांच कराई,87 लोगों का बीपी-शुगर टेस्ट

शिविर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं,महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने निशुल्क जांच कराई,जिनमें 135 लोगों ने अपना ब्लड ग्रुप एवं हीमोग्लोबिन स्तर जाना,वहीं 87 लोगों ने बीपी और शुगर टेस्ट कराकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सभी रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। पार्षद रेखा सूर्यवंशी ने इस अवसर पर अपना छठवां रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव

रक्तदान शिविर में नगर की प्रथम नागरिक महापौर पूजा विधानी,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार सूर्यवंशी,विधायक प्रतिनिधि उमेश गौराहा,पार्षद रेखा सूर्यवंशी,सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास तथा श्रीवास समाज के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे अतिथियों ने भी स्वयं रक्त जांच कराकर अपने हीमोग्लोबिन स्तर को जाना और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

रक्तदान मानवता का महादान पूज्य अतिथियों के उद्गार

मुख्य अतिथि महापौर पूजा विधानी ने कहा “रक्तदान मानवता का सर्वोच्च दान है। रक्तदान से हम किसी व्यक्ति के जीवन को नया अवसर देते हैं, इसलिए यह सेवा सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है। थैलेसीमिया, कैंसर और दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को समय पर उपलब्ध रक्त ही उनकी जान बचा सकता है।” जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि समाज द्वारा किया जा रहा यह काम मानवीय संवेदनाओं को जगाता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है। विधायक प्रतिनिधि उमेश गौराहा ने समिति के निस्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “मानव सेवा ही सच्ची पूजा है और रक्तदान जीवनदान के समान है।”

पूरा समाज एकजुट — युवा शक्ति पूरे दिन रही सक्रिय

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीवास समाज के पदाधिकारियों और युवाओं की अहम भूमिका रही।
अध्यक्ष नारायण श्रीवास, उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास, सचिव विनोद श्रीवास, सह सचिव कमलेश श्रीवास, कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास, सह-कोषाध्यक्ष रघु श्रीवास, तथा रामफल श्रीवास, शिवप्रसाद श्रीवास, अश्वनी श्रीवास, मनोज श्रीवास, सत्यम श्रीवास, थलेश श्रीवास, राजू श्रीवास, परदेसी श्रीवास, गोलू श्रीवास, ज्ञानेश्वर श्रीवास, करण श्रीवास, खेमलाल श्रीवास, दिनेश श्रीवास सहित सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास और उनकी पूरी टीम ने पूरे दिन विभिन्न मोहल्लों से युवा रक्तदाताओं को प्रेरित कर शिविर में पहुंचाया।

समाज सेवा और जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण

यह रक्तदान शिविर न सिर्फ रक्त संग्रह का माध्यम बना,बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और एकजुटता का भी संदेश देने वाला सिद्ध हुआ।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

रितेश केशरी,

रिपोर्टर - बिलासपुर छ.ग