राजधानी रायपुर में ठगी व ब्लैकमेल करने का गिरोह सक्रिय

राजधानी रायपुर में ठगी व ब्लैकमेल करने का गिरोह सक्रिय

रायपुर न्यूज / राजधानी रायपुर में ठगी व ब्लैकमेल करने का गिरोह सक्रिय ,शहर ग्रामीण में ठगी करने जैसे मामले कई बार आपने सुने देखें होंगे पर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर लोगों के होस उड़ जाएंगे, मालूम हो कि संजय साहू नामक व्यक्ति द्वारा व्यवसाय में भागीदारी व रकम दुगुना कर देने के नाम पर कुल 11 लाख रुपए  ठगी किया गया है पीड़ित दुर्गेश यादव ने बताया कि संजय साहू - अमलेशवर निवासी ने विश्वास में लेकर धोखाधड़ी किया गया है मालूम हो कि संजय साहू ने पीड़ित को यह कहकर कि वह मछली पालन का व्यवसाय करता है कुछ रकम लगाने पर बड़ा फायदा होता है और अलग-अलग माध्यम से कुल 11 लाख रुपए व्यवसाय दिलाने के नाम पर ठगी किया गया है जब पीड़ित दुर्गेश यादव ने अपना रकम वापस मांगा तो उसे टाल-मटोल करने लगा और डराने धमकाने लगा,बात यही खत्म नहीं होता बल्कि इस मामले में एक नया मोड़ आ रहा है मालूम हो कि ठगी करने वालो  में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने आप को पत्रकार और समाजिक कार्यकर्ता ,आर टी आई कार्यकर्ता कहते हैं ऐसे लोगों का एक बड़ा ठगी / ब्लैकमेल गिरोह होने का मामला सामने आया है जिसे राजधानी हलचल टीम जल्द ही बड़ा खुलासा करने जा रही है जिससे ऐसे लोगों का चेहरा सामने आएगा जो अपने आप को पत्रकार, कर्ज मुक्त अभियान समाजिक कार्यकर्ता एवं आर टी आई कार्यकर्ता बतलाते हुए लोगों को डराते धमकाते हुए ठगी करने वाले लोगों को संरक्षण देते हुए ठगी करते फिर रहे हैं साथ जब कोई पीड़ित व्यक्ति अपना रकम वापस मांगता है तो इनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित क्षेत्र पुलिस थानों में शिकायत कर दिया जाता है जिससे पीड़ित व्यक्ति डर जाएं और रकम देने से बचा जा सके, विश्वशनीय सूत्रों के अनुसार राजधानी रायपुर में ऐसे ठगी करने वाले लोगों में फर्जी पत्रकार / कर्ज मुक्त अभियान समाजिक कार्यकर्ता / आर टी आई कार्यकर्ता / इस ठगी गिरोह का संचालन कर रहे हैं ऐसे ठगी गिरोह का बड़ा खुलासा बड़ा सबूत के साथ जल्द ही खुलासा किया जाऐगा, पीड़ित दुर्गेश यादव ने पुलिस में शिकायत कर न्याय कि गुहार लगाई है ।
बडा खुलासा अगले अंक में
 झूठ से सामना - सच के साथ