राजधानी रायपुर में वृक्षारोपण कार्य को धरती माता सेवा समिति द्वारा
रायपुर न्यूज / राजधानी रायपुर में वृक्षारोपण कार्य को धरती माता सेवा समिति द्वारा नगर निगम आयुक्त के नाम पर मांग रखी गई है धरती माता सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण , हरियाली बढ़ाने प्रदुषण मुक्त कर स्थानीय वार्ड क्षेत्रों मे शासकीय भूमि पर तथा फोन रहवासियों के निजी खाली पड़े भूमि , शासकीय तालाब, तथा अन्य साधनों के तहत स्थानीय छायादार वृक्षारोपण किया जाए, प्रत्येक जोन स्तर पर वार्डों , शासकीय परिसरों - उपयुक्त शासकीय भूमि पर वृक्षारोपण किए जाना, पेड़ पौधे कि देखभाल सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड, पानी व्यवस्था एवं नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा केवल पेड़ पौधे लगाने तक सीमित ना रहकर नियमित देखभाल किया जाना सुनिश्चित करें धरती माता सेवा समिति द्वारा अपने मांग पत्र पर अन्य मांगो के साथ कई वृक्षारोपण कार्य को लेकर अहम बातें रखीं गई, जिसमें धरती माता सेवा समिति अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।
पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके, साथ ही बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बनी रहे,
प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं साथ ही उनकी रक्षा करें, इस मौके धरती माता सेवा समिति अध्यक्ष संदीप पाल, बंटी शाह, कुलेश्वर भारती,कुंवर बारले,माखम बानिक, सत्यप्रकाश मार्कंडेय सहित कई सदस्य मौजूद रहे।





