शुभ दिवस के अवसर पर पं रामसखा उपाध्याय महाविद्यालय एवं आईटीआई के छात्र छात्राओं ने
शुभ दिवस के अवसर पर पं रामसखा उपाध्याय महाविद्यालय एवं आईटीआई के छात्र छात्राओं ने आश्रमों में बांटी खुशियां, प्रत्यक्ष रूप से पहुंचाई सहयोग सामग्री,
रायपुर न्यूज / शुभ दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर गुढियारी स्थिति पं रामसखा उपाध्याय महाविद्यालय एवं आईटीआई के शुभ स्वास्तिक हालपिंग हैण्ड एवं ऊर्जा एंनजी का यूथ विधार्थी संगठन के द्वारा 138 छात्र छात्राओं ने सेवा भारती मातृ छाया ,बाल आश्रम,कोटा एवं संजीवनी वृद्धाश्रम कोटा रायपुर में भेंट दी छात्र छात्राओं ने सामाजिक सरोकार को एक अनूठी मिसाल पेश की है संस्थान के विधार्थियों ने शहर के विभिन्न वृद्धाश्रमो और अनाथ आश्रमों का प्रत्यक्ष रूप से भ्रमण किया और वहां रह रहे असहायों एवं वृद्धजनों को फल , खाद्य सामग्री , वस्त्र व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया कार्यक्रम में लगभग 138 छात्र छात्राओं के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकगण /कर्मचारीगण एवं मार्गदर्शकों ने हिस्सा लिया।
विद्यार्थीयों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और बच्चों के साथ समय बिताकर खुशियां साझा की, संस्थान के संचालक श्री डां. पुष्पेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य छात्र छात्राओं में तकनीकी शिक्षा के साथ साथ नैतिक मूल्य संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शालिनी उपाध्याय ने इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक कार्य हेतु महाविद्यालय हमेशा छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते आ रहा है इस कार्य से नई सोच और ऊर्जा का अनुभव प्राप्त होता है।
इस शुभ अवसर पर प्रियांशु पांडे, वंदना शाह, गरिमा भट्ट शंकर,ईशा राकडे, निशांत,प्रिती त्रिपुडे , मोनिका बांधे,रिया जोगी,आरती महतो, सुष्मिता, टिकेश्वर, हर्षिता,विनल, तुलसी धुर्व, नेहा, दीपिका साह, अल्का लहरें, आरज़ू भलाधरे, आशीष, आदित्य, राघवेन्द्र, निहाल अंसारी, लक्की साह, नवीन साह, राजीव बाघमारे, रितेश, खेमचंद साह, मयंक वर्मा, शैलेन्द्र जंघेल, मिंटू साह, आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे इस आयोजन को सफल बनाने में प्राध्यापक रवि बंसोडे, चंद्रशेखर वर्मा,डालेशवर केसरवानी, सुष्मिता साहू, दीपिका वर्मा, आम्रपाली वासनिक, कीर्ति बाला, सुखदेव साह,केशव उपाध्याय, रोहित सेन आदि उपस्थित रहे हैं।





