संभागायुक्त श्री कावरे ने किया जन समस्या निवारण कॉल सेंटर का अवलोकन, कलेक्टर की पहल को सराहा

संभागायुक्त श्री कावरे ने किया जन समस्या निवारण कॉल सेंटर का अवलोकन, कलेक्टर की पहल को सराहा
संभागायुक्त श्री कावरे ने किया जन समस्या निवारण कॉल सेंटर का अवलोकन, कलेक्टर की पहल को सराहा
 
श्री कावरे ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश


रायपुर न्यूज  / संभागायुक्त श्री महादेव कॉवरे ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर का जायजा लिया।उन्होंने रायपुर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इसके शुरू होने से लोगों की शिकायतों का जल्द निराकरण हो रहा है। साथ ही सबसे बडी बात यह है कि लोगों को अब शिकायत करने के लिए विभागों का चक्कर नहीं लगाना पड रहा है। साथ ही जनता की समस्याओं को गंभीरता से त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया।  इस दौरान उनके साथ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर डॉ सिंह ने जन समस्या निवारण कॉल सेंटर के संचालन के बारे में उन्हें जानकारी दी। उन्होनें संभागायुक्त को इसके कार्यशैली के बारे में भी बताया कि यहां पर किस प्रकार से कार्य किया जाता है। डॉ सिंह ने बताया कि कि जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 4 में 24 घंटो संचालित रहता है। आम जनता के लिए 4 मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। जिस पर 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यहां पर आने वाली शिकायतों को उनके संबंधित विभाग में दिया जाता है। जहां से समस्या निराकरण के लिए कहा जाता है। साथ ही समस्या निराकृत होने के बाद कॉल सेंटर को जानकारी देनी होती है। जिसके बाद कॉल सेंटर के लोग संबंधित से समस्या निराकरण की जानकारी लेते हैं।