अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वावधान में आगामी 2 नवम्बर 2025 को बिलासपुर में भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन
रायपुर न्यूज / पत्रकारों के अधिकार, पत्रकार सुरक्षा कानून,सम्मान और सुरक्षा के लिए सतत संघर्षरत अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वावधान में आगामी 2 नवम्बर 2025 को बिलासपुर में भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होने जा रहा है।
देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, प्रतिनिधि और मीडिया कर्मी इस अधिवेशन में शामिल होकर पत्रकारिता के मौलिक अधिकारों पर मंथन करेंगे ।
राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से रायपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों और सक्रिय पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई ।
बैठक में पत्रकारों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया ,बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के रायपुर जिला अध्यक्ष प्रेम सोनी एवं रायपुर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश चंद्र कुमार ने की ,उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अधूरा छोड़ा गया पत्रकार सुरक्षा कानून पूर्ण रूप से लागू हो पत्रकार केवल खबर नहीं लिखते,वे समाज का आईना हैं और उनकी सुरक्षा पूरे लोकतंत्र की सुरक्षा है।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष प्रेम सोनी, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश चंद्र कुमार, संगीता साहू, प्रमोद सोनी, सत्यानंद सोई, योगेश दुबे,माही सर्वा, इलियास इमरान हुसैन,राहूल मिश्रा, सुनील कुमार साहू, सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
सभी उपस्थित पत्रकारों ने एकस्वर में यह निर्णय लिया कि रायपुर से प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर अधिवेशन में पहुंचेगा और प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून को सशक्त रूप से लागू करवाने के लिए संगठित संघर्ष को गति देगा ,बैठक का माहौल उत्साह, एकजुटता और पत्रकारिता के गौरव को पुनर्स्थापित करने के दृढ़ संकल्प से भरा रहा अधिवेशन को लेकर रायपुर जिले में उत्साह का वातावरण है, और सभी पत्रकार साथी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर तैयारी में जुट गए हैं।





