आज बेलतरा विधानसभा के किसानों की परेशानी को लेकर हम सब किसानों के साथ कंधे पर धान
बिलासपुर बेलतरा न्यूज / आज बेलतरा विधानसभा के किसानों की परेशानी को लेकर हम सब किसानों के साथ कंधे पर धान का बाेरी लादकर कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर से मिलकर तय समय में किसानों का धान खरीदने की मांग रखी। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए खरीदी केंद्रों में किसानों का धान तय समय पर खरीदी करने की मांग की साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि किसानों का धान नहीं बिका तो सत्ताधारी दल के विधायक मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों के घर में किसान अपना धान रखेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की होगी।
समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी के लिए राज्य शासन ने धान ख़रीदी समितियों के लिए प्रतिदिन का धन ख़रीदी का लिमिट तय कर दिया है। कम लिमिट होने से राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किसानों के प्रति एकड़ २१ कुंट्ल की धान खरीदी नहीं हो पा रही है। इससे किसानों की दिक्कतें बढ़ने लगी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए यह आखिरी महीना है। 31 जनवरी तक किसानों की धान खरीदी का अंतिम तारीख़ होगी। कलेक्टर के सौंपे ज्ञापन में जानकारी दी है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लगभग 27 समितियों में धान खरीदी का काम बेहद धीमी गति से हो रही है। किसानों का टोकन कटने के बाद तय समय पर किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने कलेक्टर को बताया कि समितियों में प्रतिदिन धान खरीदी का राज्य सरकार ने लिमिट तय कर दिया है। तय लिमिट से ज्यादा समिति धान नहीं खरीद पा रही है।
// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//





