आजादी पर्व के 79 वा , स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम व सम्मान से मनाया गया

आजादी पर्व के 79 वा , स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम व सम्मान से मनाया गया

रायपुर न्यूज /  15 अगस्त 2025 आजादी के 79 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देशभर में आजादी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है देश में आज 15 अगस्त 2025 को भारत को आजादी मिले 78 साल पूरे हो गए हैं, मालूम हो कि सत्यमेव जयते - सत्य की विजय का प्रतीक अंग्रेजों भारत छोड़ो, ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ महात्मा गांधी का दिया नारा रहा है 15 अगस्त को झंडा इसलिए फहराया जाता है जब भारत ने अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल की और उन्हें देश छोड़ना पड़ा तो अंग्रेजो के इस बड़े मुख्यालय को ही आजादी के एक प्रतीक की तरह बना दिया गया यहां से स्वतंत्रता दिवस का भाषण और तिरंगा फहराने का मतलब ये था कि भारत अब गुलामी की बेड़ियों को तोड चुका है और पूरी तरह आजाद हैं मालूम हो कि आजादी हमारी विरासत है एकता हमारी ताकत है हमारे दिलों में तिरंगा, हमारी आवाज में गर्व, एक राष्ट्र अनगिनत सपने, आजादी आसानी से नहीं मिलती,हम हर बलिदान का सम्मान करते हैं आजादी के दौरान भारत के प्रमुख नारे रहें हैं जो कि भारत छोड़ो,करो या मरो, इंकलाब जिंदाबाद, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी यह दिन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है जो देश की स्वतंत्रता एकता और अखंडता का प्रतीक है भारत 1947 में ब्रिटिश शासन से मिली आजादी के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है यह देश और विदेश में रहने वाले एक अरब से ज्यादा लोगों के लिए गर्व - आत्मचिंतन और एकता का दिन है इसी आजादी पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष कि तरह इस वर्ष भी शिवानंद नगर झंडा चौक खमतराई रायपुर (छ.ग) में गर्व के साथ तिरंगा फहराया गया, तिरंगा ध्वजारोहण के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद - बजरंग दल विभाग सहमंत्री श्री रमन नायडू द्वारा झंडा ध्वजारोहण किया गया झंडा ध्वजारोहण के दौरान शिवानंद नगर - शिव नगर नहर पार के निवासियों के साथ समाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र कुमार, हेमंत साहु , प्रदीप कोरे,रोमन वर्मा,राजू वर्मा, रमाकांत, शेखर, अश्वीन,शंकर भैय्या (शंकर टेडर्स), बी मुरली, शाहिद अली, लक्की वर्मा, हितेश वैध, चक्रधर छूरा,इसु साहू, केशव वर्मा, विभूति दत्ता,सहित तमाम निवासी लोगों ने राष्ट्रगान कर ध्वजारोहण किया गया।