गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्री रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर वृक्षारोपण कि शुभारम्भ किया गया

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्री रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर वृक्षारोपण कि शुभारम्भ किया गया

रायपुर न्यूज / शिवानंद नगर में गुरू पूर्णिमा के दिन पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया बुधवार को शिवानंद नगर के अंतर्गत  पौधे रोपे गए, जिसमें साहू समाज के पदाधिकारियों  और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्री रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में  पूजा अर्चना कर वृक्षारोपण कि शुभारम्भ किया गया जिसमें बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी क्रम में शिवानंद नगर के तमाम जगहों घरो के क्यारी मार्ग पर पौधरोपण अभियान   चलाया गया  विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे,
वृक्षारोपण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। 
श्रीमती सावित्री साहू ने जोर दिया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सके इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभा सकें उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में परिक्षेत्र अध्यक्ष - राजकुमार साहू, लालाराम साहू, डी आर साहू, गेंदलाल साहू, किशनलाल साहू, लखनलाल साहू, परदेशी राम साहू, गशीया साहू, धनेश कुमार साहू, सावित्री साहू, अनीषा साहू, कुंती साहू आदि मौजूद थे।