प्रभारी के विरुद्ध शीघ्र ही एफआईआर करने कि मांग करने पर अफरा-तफरी मच गई हैं
रायपुर न्यूज / रायपुर के परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद गर्वनमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल लालपुर रायपुर स्थित में कई प्रकार कि अनियमितता पाई जा रही है जिस पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस विधि विभाग के डां. देवा देवांगन अधिवक्ता ने विरोध जताया है मालूम हो कि उक्त परीक्षा केंद्र में छात्र - छात्राओ का फूल बांह वाली स्कूल ड्रेस को कैंची से काट कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने कि इस प्रणाली पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए विरोध जताया गया है साथ ही लगातार शीतलहर (ठंड) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है, ठंड के कहर से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, वहीं उक्त परीक्षा केंद्र कि कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं डॉ देवा देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हमारी संस्कृति यह कहती हैं कि परीक्षा केंद्र में शामिल होने वाले छात्र - छात्राओ के साथ परीक्षा के आड़ में शर्म हया भूल जा रहें हैं भारत के संविधान में या किस अधिनियम में लिखा गया है कि छात्राओं के फूल बांह वाले स्कूली ड्रेस उतरवाकर कैंची से काटा जाए तथा आधी बांह शर्ट पहन वाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए, डॉ, देवांगन ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग जो कि छात्र - छात्राओ में क्या पारदिशा देखना चाहती है भारत में प्रत्येक व्यक्तियों को अपने मनपसंद कपडे पहनने का सवैधानिक अधिकार है इस पर रोक लगाना संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है डॉ देवांगन ने आगे बताया कि अगर परीक्षा के दौरान किसी प्रकार कि शंका होने पर शासन के पास यंत्र उपलब्ध है जिसके माध्यम से जांच कर परीक्षा केंद्रों में दी जाए साथ ही विधि विभाग के डॉ देवा देवांगन अधिवक्ता,अजय जोशी अधिवक्ता, नंदकुमार पटेल, सादिक अली आदि सहित अधिवक्ताओं ने परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद गर्वनमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल लालपुर रायपुर छत्तीसगढ़ के परीक्षा प्रभारी के विरुद्ध शीघ्र ही एफआईआर करने कि मांग कि गई है जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई हैं।





