सफलता की कहानी उज्ज्वला गैस की सुविधा से इस रक्षाबंधन श्रीमती बिंदेश्वरी बना रहीं स्वादिष्ट पकवान

सफलता की कहानी उज्ज्वला गैस की सुविधा से इस रक्षाबंधन श्रीमती बिंदेश्वरी बना रहीं स्वादिष्ट पकवान

सफलता की कहानी
उज्ज्वला गैस की सुविधा से इस रक्षाबंधन श्रीमती बिंदेश्वरी बना रहीं स्वादिष्ट पकवान

धुएं से मिली मुक्ति, मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का जताया आभा

र 
बिलासपुर न्यूज /शहर की श्रीमती बिंदेश्वरी राजपूत उज्ज्वला गैस योजना की लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला गैस योजना का लाभ मिलने से पहले खाना पकाने के लिए उन्हें लकड़ी और गोबर के कंडों का सहारा लेना पड़ता था। चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण पूरा घर धुएं से भर जाता था। धुएं से आंखों में जलन होती थी और खाना बनाना भी काफी परेशानी भरा काम था। कई बार धुएं के कारण रसोई में ज्यादा देर तक खड़े रहना मुश्किल हो जाता था।
   उज्ज्वला गैस योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने के बाद उनके दैनिक जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्हें लकड़ी और कंडों के धुएं से छुटकारा मिल गया है। गैस सिलेण्डर की सुविधा से खाना बनाना आसान और सुविधाजनक हो गया है। पहले जहां खाना बनाने में काफी समय लगता था, वहीं अब कम समय में आसानी से भोजन तैयार हो जाता है। रसोई भी धुएं से मुक्त रहती है, जिससे परिवार के सदस्यों को भी राहत मिली है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर श्रीमती बिंदेश्वरी राजपूत इन दिनों तैयारियों में जुटी हुई हैं। भाई-बहन के स्नेह और प्रेम के इस पर्व को लेकर उनके घर में भी उत्साह का माहौल है। उज्ज्वला गैस योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन ने इस बार रक्षाबंधन की तैयारियों को उनके लिए और भी आसान बना दिया है। वे उज्ज्वला गैस सिलेण्डर का उपयोग कर परिवार के लिए अच्छे-अच्छे पकवान और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले चूल्हे के धुएं के बीच पकवान बनाना काफी कठिन होता था, लेकिन अब गैस की सुविधा से बिना किसी परेशानी के त्योहार के लिए मनपसंद व्यंजन बनाए जा रहे हैं।
   उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उज्ज्वला गैस योजना से उनके घर की रसोई में सुविधा, स्वच्छता और खुशियां आई हैं। इस रक्षाबंधन पर्व पर वे अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी त्योहार मना रही हैं और उज्ज्वला गैस सिलेण्डर की सुविधा से स्वादिष्ट पकवान बनाकर पर्व की खुशियों को और खास बना रही हैं।

// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//