संविदा पदों पर भर्ती हेतु कौशल परीक्षा 15 जून को
संविदा पदों पर भर्ती हेतु कौशल परीक्षा 15 जून को
बिलासपुर न्यूज /राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटल असिस्टेंट-एनओएचपी, फीडिंग डिमांसट्रेटर-एनआरसी, एमपीडब्ल्यू-यूएएएम, सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-आईडीएसपी, एनपीसीबी की भर्ती के लिए कौशल परीक्षा का आयोजन 15 जून को सवेरे 10 बजे से किया जाएगा। कौशल परीक्षा के लिए शासकीय आईटीआई कोनी एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल राजेन्द्र नगर बिलासपुर को परीक्षा केंद्र बनाए गए है। अभ्यर्थियों को सवेरे 10 बजे तक अपने मूल दस्तावेजों के साथ परीक्षा स्थल में उपस्थित होना होगा। कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध है।
// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग //





