भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने उत्पादन लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की


भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने उत्पादन लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की


बिलासपुर न्यूज /मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत संचालित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र भोजपुरी ने वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित मत्स्य बीज उत्पादन लक्ष्य को पार करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रक्षेत्र को 1500 लाख मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 1505 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि दर्ज की गई है।
  मत्स्य पालन विभाग के अनुसार इस सफलता में प्रक्षेत्र प्रभारी एवं सहायक मत्स्य अधिकारी श्री दीनदयाल रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सतत प्रयास, बेहतर प्रबंधन एवं योजनाबद्ध कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप निर्धारित लक्ष्य से अधिक उत्पादन संभव हो सका। इस कार्य में सहायक मत्स्य अधिकारी श्री योगेश मानवटकर का भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे उत्पादन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।  

// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//