युवाओं के लिए रोजगार का अवसर: 190 पदों पर भर्ती के लिए 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला
युवाओं के लिए रोजगार का अवसर: 190 पदों पर भर्ती के लिए 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला
कोनी स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजन, चार निजी कंपनियां होंगी शामिल
बिलासपुर न्यूज / रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 29 अक्टूबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोनी, बिलासपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित इस मेले में चार निजी कंपनियों द्वारा कुल 190 पदों पर भर्ती संबंधी कार्यवाही की जाएगी।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, सेल्स प्रमोटर, सेल्स ऑफिसर और फील्ड ऑफिसर सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। दसवीं, बारहवीं तथा किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण रोजगार इच्छुक आवेदक मेले में भाग ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक योग्यता संबंधी समस्त अंकसूचियों एवं प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और छायाप्रतियां लानी होंगी। मेले में शामिल होने के लिए ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर मेला पंजीयन कराना और रोजगार पंजीयन प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है।इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए "ई-रोजगार पोर्टल" छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप अथवा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोनी, बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।
// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//





