कालीबाड़ी मातृ एवं शिशु अस्पताल के तीन ऑपरेशन थिएटर का होगा उन्नयन

कालीबाड़ी मातृ एवं शिशु अस्पताल के तीन ऑपरेशन थिएटर का होगा उन्नयन
16 नवंबर से शुरू होगा काम, लगभग तीन महीने तक चलेगा उन्नयन कार्य; ऑपरेशन की सुविधा जिला अस्पताल पंडरी में मिलेगी


रायपुर न्यूज / ।रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में तीन ऑपरेशन थिएटर को बेहतर बनाने का काम 16 नवंबर 2026 से शुरू होगा। इस काम को पूरा होने में लगभग तीन महीने लगेंगे। इस दौरान मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।

उन्नयन कार्य के दौरान कालीबाड़ी अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन जिला अस्पताल, पंडरी में किए जाएंगे। इसके लिए पंडरी अस्पताल में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

ऑपरेशन थिएटर के उन्नयन के दौरान कालीबाड़ी अस्पताल में सामान्य प्रसव, ओपीडी और वार्ड की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। मरीजों को इन सेवाओं के लिए अस्पताल में ही सुविधा मिलती रहेगी।