महापौर के क्षेत्र में गड्ढे में गिरकर सायकल सवार व्यक्ति घायल, अस्पताल मे भर्ती

महापौर के क्षेत्र में गड्ढे में गिरकर सायकल सवार व्यक्ति घायल, अस्पताल मे भर्ती

महापौर के क्षेत्र में गड्ढे में गिरकर सायकल सवार व्यक्ति घायल, अस्पताल मे भर्ती

 रायपुर न्यूज / राजधानी रायपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त हैं, लेकिन ये केवल फाईलों तक ही सीमित है, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही हैं, ताजा मामला नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक 05 के अंतर्गत *कुशालपुर ओवरब्रिज , रिंग रोड़ नं 01 बाईपास सड़क में 4 से 5  गड्ढा हैं, और चंगोराभाठा कुसुमाकर ट्रेडर्स* के पास भी बीचों बीच 3 गड्ढा हैं,   जिसकी स्थिति खराब है और यहां आये दिन  हादसा होता ही रहता है,   बीते दिनो साईकिल सवार व्यक्ति  गिरकर घायल हो गया । जिसे आस-पास के लोगो  ने देखकर उसकी मदद की और  उसे समय पर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया  जिससे उसकी जान बच गई। वहां के दुकानदार और स्थानीय नागरिकों, आवागमन करने वाले स्कूली बच्चो और उनके अभिभावको ने बताया हैं कि  इस गड्ढे की शीघ्र मरम्मत किया जाये अन्यथा किसी की जान भी जा सकती हैं।  बड़े दुर्भाग्य की बात हैं कि   आधा किलोमीटर की दूरी पर ही *महापौर मीनल चौबे जी* का निवास स्थान है, जब महापौर के क्षेत्र का ये हाल हैं तो बाकी 70 वार्डों का क्या हाल होगा। क्या यही हैं सबका साथ सबका विकास