कबीरधाम जिले में अवैध रूप से नकली शराब तैयार करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया
रायपुर - कबीरधाम न्यूज / छत्तीसगढ़ पुलिस ने कबीरधाम जिले में अवैध रूप से नकली शराब तैयार करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, संगठित गिरोह पर आरोप है कि नकली होलोग्राम, नकली प्रिंटेड ढक्कन, केमिकल और स्पिरिट का उपयोग कर देशी प्लेन शराब तैयार कर उसे असली शराब के रूप में बेच रहे थे,पुलिस के अनुसार यह गतिविधि लंबे समय से चल रही थी और गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में नकली शराब को खरीदारों तक पहुंचा रहा थे, विश्वशनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने ग्राम पोड़ी स्थित एक मकान में छापा मारकर अवैध शराब फैक्ट्री व आरोपियों को पकड़ा,
पुलिस की संयुक्त कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन में एसपी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व तथा ASP पुष्पेन्द्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन में की गई,एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक, डीएसपी कृष्णा चंद्राकर की पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला चौकी पोड़ी पुलिस साइबर टीम और फील्ड स्टाफ के साथ मिलकर कार्यवाही किया गया ,साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण कॉल डिटेल और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर गिरोह की लोकेशन और सप्लाई चेन की पु्ष्टि कर दबिश दी गई, छापेमारी में जब्त सामग्री 49 पाव नकली देशी प्लेन मदिरा (8820 एमएल)नकली स्टिकर – 6 बंडल नकली होलोग्राम – 8 पेज 7 बोरी खाली पाव बोतलें
नकली प्रिंटेड ढक्कन 25 लीटर के 42 जरीकेन पानी के 19 जार
3 बॉटलिंग मशीन और अन्य पैकिंग सामग्री जप्त किया गया ,
गिरफ्तार आरोपी में नंद कुमार कुर्रे 34 वर्ष इस्लाम उर्फ सुद्दू 45 वर्ष शेख साजिद, 28 वर्ष छोटू उर्फ दिनेश चंद्रवंशी 26 वर्ष पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि नकली पैकिंग सामग्री और केमिकल झारखंड से मंगाए जाते हैं पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है दो और स्थानीय सहयोगियों की पहचान हुई है जिनमें से एक पहले से जेल में है जबकि दूसरा फरार है आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख, 34(2), 35, 49क, 59क और बीएनएस की धारा 318(4), 336(2), 336(3), 340(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध शराब निर्माण / नशीली पदार्थों के खरीदीं बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस ने ऐसे नेटवर्क पर लगातार सख्त कार्यवाही जारी रखने की बात कही है।





