जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर कार्यालय घेराव करने पहुं
बिलासपुर न्यूज / जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर कार्यालय घेराव करने पहुंचे मालूम हो कि कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में निकले लेकिन पुलिस ने कड़ी बैरिकेड लगाकर नेहरू चौक के पास रोक दिया गया बैरिकेड के सामने कांग्रेसियों व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेड तोड़ने का प्रयास करने लगें तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पानी बौछार / वाटर कैनन इस्तेमाल किया गया पानी के तेज़ बौछार प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक लिया परन्तु प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने कि प्रयास किया गया पुलिस बल तैनाती तगड़ी व्यवस्था होने से स्थिति नियंत्रण में रही , प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिले की ज्वलंत समस्याओं को लेकर नारेबाजी कर अपनी मांगों जर्जर एवं खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत, बिजली बिल में अनियमितताओं और बढ़ती बिल पर रोक ,धान खरीदी व्यवस्था में सुधार तथा किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान, छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री पर अघोषित रोक समाप्त करने एवं रजिस्ट्री दरों में कटौती, गरीबों के मकानों झोपड़ियों पर चलाएं जा रही है बुलडोजर अभियान पर रोक इसके अलावा कुछ स्थानीय मुद्दों एवं प्रशासनिक कार्य-प्रणाली को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को रखा साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को व्यापक रूप देकर बड़ी आंदोलन किया जाएगा।
//रिपोर्टर//
रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ.ग





