पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव
पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव
अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी रहेगा निर्धारित समय
बिलासपुर न्यूज / छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित मैदानी चिकित्सा संस्थाओं के संचालन समय में संशोधन किया गया है। शासन के आदेशानुसार अब पशु चिकित्सालय, पशु औषधालय, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र, कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र तथा मुख्य ग्राम इकाइयों का संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, डॉ जीएसएस तंवर ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार शासकीय अवकाश के दिनों में भी इन संस्थाओं का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा, ताकि पशुपालकों को आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। पशुधन विकास विभाग ने जिले के सभी पशुपालकों, डेयरी संचालकों, किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे पशु चिकित्सा एवं संबंधित सेवाओं का लाभ निर्धारित समयावधि में प्राप्त करें। विभाग के अंतर्गत संचालित सभी मैदानी संस्थाएं नए समयानुसार नियमित रूप से कार्य करेंगी।
// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//





