सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, कलेक्टर ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, कलेक्टर ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, कलेक्टर ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की थीम पर 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सप्ताह

बिलासपुर न्यूज /सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आज जिले में सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और पारदर्शिता से करते हुए जनहित में कार्य करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संकल्प लिया। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों-कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली।

     केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार इस वर्ष 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’  की थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में सप्ताह के प्रथम दिन शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

      प्रतिज्ञा के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों ने जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और कानून के शासन का पालन करने, न रिश्वत लेने और न ही रिश्वत देने, सभी कार्यों को ईमानदारी एवं पारदर्शिता से करने तथा व्यक्तिगत व्यवहार में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने की शपथ ली। साथ ही भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की सूचना उचित एजेंसी को देने का संकल्प लिया।

        सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के माध्यम से भ्रष्टाचार को देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में प्रमुख बाधा बताते हुए इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता रेखांकित की गई। प्रत्येक नागरिक से सतर्क रहने, ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों का पालन करने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रयासों में सहयोग देने का आह्वान किया गया।

// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//