RAMP योजना के अंतर्गत MSME उद्यमियों के लिए सफल एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन

RAMP योजना के अंतर्गत MSME उद्यमियों के लिए सफल एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन

RAMP योजना के अंतर्गत MSME उद्यमियों के लिए सफल एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन

रायपुर न्यूज / सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को आधुनिक औद्योगिक कार्यप्रणाली एवं नई तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से Positive Mantra Consulting एवं CSIDC द्वारा RAMP Scheme के अंतर्गत दिनांक 01 एवं 02 मई 2026 को RCPL एवं Vaibhav Plasto, नागपुर में दो दिवसीय सफल Exposure Visit का आयोजन किया गया।

इस औद्योगिक भ्रमण में 25 MSME उद्यमियों ने सहभागिता की। विज़िट के दौरान प्रतिभागियों को प्लास्टिक उद्योग में उपयोग हो रही आधुनिक मशीनरी, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता प्रबंधन, सुरक्षा मानकों एवं इंडस्ट्री की श्रेष्ठ कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उद्यमियों ने उद्योगों में अपनाई जा रही नवीन तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से देखा एवं समझा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रश्नों का समाधान RCPL एवं Vaibhav Plasto के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक किया गया। इससे उद्यमियों को अपने उद्योगों में नई तकनीकों एवं बेहतर प्रबंधन प्रणाली को अपनाने की प्रेरणा मिली।

यह Exposure Visit MSME उद्यमियों के लिए सीखने, नेटवर्किंग एवं व्यवसायिक विकास का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई। साथ ही यह पहल उद्योगों और स्थानीय उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी एक सराहनीय प्रयास रही।

Positive Mantra Consulting की टीम द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय किया गया, जिससे सभी गतिविधियाँ सुव्यवस्थित एवं सरलतापूर्वक संपन्न हुईं।

कार्यक्रम की सफलता में RCPL एवं Vaibhav Plasto की HR Team एवं Management का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने उनके मार्गदर्शन, समय एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।